ESMS में दैनिक रिपोर्ट अपलोड करने में दिक्कत आने पर दिए निर्देश
लोस चुनाव 2024- केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को ज़ब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…