इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/रुड़की: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर जल्द ही दस्तक देने वाला है. आगामी 11 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बीईजी एंड सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. सेना जनसंपर्क विभाग ने एडवाइजरी जारी कर अभ्यर्थियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी (JIA) की वेबसाइट से अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. किसी भी समस्या की स्थिति में एआरओ, लैंसडाउन या हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि किसी भी सवाल का समाधान वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से प्राप्त करें.सेना भर्ती रैली में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती 11 से 16 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 19 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी. सभी अभ्यर्थियों को सुबह 3 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने अनिवार्य हैं.पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरीअभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर भी साथ लाना होगा क्योंकि रैली स्थल पर प्रवेश के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के किसी को भी रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.निष्पक्ष भर्ती और दलालों से सतर्कतासेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होती है. किसी भी प्रकार के दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति संपर्क करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत रैली स्थल पर मौजूद सैन्य पुलिस को दें. भर्ती रैली के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन और सेना के अधिकारी 24 घंटे कार्यरत रहेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि सभी नियमों का पालन करें और अपने सपनों को मेहनत के बल पर साकार करें.
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…