चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समीक्षा बैठक आयोजित कर जनपद चंपावत व पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की सहभागिता तथा भर्ती के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर चर्चा की।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को पिथौरागढ़ तहसील के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 834 अभ्यर्थी, 24 नवंबर को मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट एवं गणाई गंगोली के 949 तथा 25 नवंबर को कनालीछीना, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू एवं देवलथल के 990 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
कुल 4,492 अभ्यर्थी होंगे शामिल26 को चंपावत जनपद की चंपावत, पाटी एवं पूर्णागिरि तहसीलों के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 988 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
27 नवंबर को लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के अग्निवीर जीडी तथा चंपावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों की सभी तहसीलों के अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं एवं दसवीं पास श्रेणियों के कुल 731 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार भर्ती में कुल 4,492 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
28 एवं 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सेना के अधिकारियों से समन्वय करते हुए विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, ठहरने, भोजन, साफ-सफाई एवं शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, आर्मी रिक्रूटिंग आफिस के कर्नल अमोल डाबड़गावो, सूबेदार मेजर अरुण शर्मा, सीएमओ डा. देवेश चौहान, जल संस्थान के ईई आरपी डोभाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार, एआरटीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…
पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में चला गया सब्जी विक्रेता, काफी देर तक नहीं…