आगामी 7 और 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
देहरादून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अगले माह 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव की सभी तैयारियां को समयबद्ध तरीके एवं सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि आगामी 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे श्रीअन्न महोत्सव के पहले दिन गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा पहला मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है।
मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का दूसरा श्रीअन्न महोत्सव अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा वह स्वयं 20 और 21 सितम्बर को पंतनगर एवं हल्द्वानी में श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम से संबंधित बैठक भी करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी।
श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस महोत्सव में उत्तराखंड में मिलेट्स की संभावनाओं पर मंथन और विचार विमर्श किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा।उन्होंने कहा इस महोत्सव का उद्देश्य मोटे अनाज की फसलों के स्वास्थ्य बेनीफिट और जगरूकता को लेकर प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही इस पहल के माध्यम से सकारात्मक परिणाम आएंगे और किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
By Nikhil Pant NAINITAL, 16 May: The 136th annual Athletic Meet of St Joseph’s College was organised with great enthusiasm, colour…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: The State Information Department observed ‘No Vehicle Day’…
गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान…
श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री…
The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…