देहरादून। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा आज 05 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से सर्वाधिक नुकसान हरिद्वार जिले को झेलना पड़ा है जिसमें किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वे में कुछ अनियमितताओं को लेकर रोष प्रकट किया गया। मंत्री ने जिन क्षेत्रों में सर्वे में अनियमितता की शिकायत पायी गई है वहां विभागीय अधिकारी तथा राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा पुनः सर्वे करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने किसान संगठन की मांग के अनुसार किसानों को मनरेगा से जोड़ने हेतु आयुक्त, ग्राम्य विकास को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। मंत्री ने सोनाली नदी पर बांध बनाने के भी निर्देश दिये जिससे नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से किसानों को राहत मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि मानकों के अनुसार अभी तक लगभग 35 करोड़ रूपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है। मंत्री ने कृषि सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक जिलों के जिलाधिकारी माह में एक दिन किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सचिव, कृषि, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान, रणवीर सिंह चौहान, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, संजय चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…