देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। काबीना मंत्री ने कुठालगेट चौक में स्वामी रामतीर्थ जी की मूर्ति स्थापना, ग्राम पंचायत छमरोली के भैंसवाणसैंण में प्राथमिक विद्यालय के भवन और चाहरदीवारी निर्माण के साथ-साथ ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा में प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की स्वीकृति पर भी आभार जताया।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…