नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की  शिष्टाचार भेंट

 
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की  शिष्टाचार भेंट
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड ख़रीदेगा उत्तराखण्ड के किसानों का आर्गेनिक उत्पाद, जल्द होगा एमओयू
कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया।
संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पादो विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दाले आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई।
जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव आर्गेनिकस लिमिटेड के मध्य बैठक की गई।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनो संस्थाओ के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके उपरान्त प्रदेश के किसानो के जैविक उत्पादो को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानो के जैविक उत्पादो को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाईब्रेट वीलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago