देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।इसके अलावा कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल परिसर तथा सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमें अपनी जड़ों और अपनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का भी स्मरण कराता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान में भाग लें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर अवश्य लगाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि “एक पेड़ लगाना सौ पुत्रों के समान है”। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर भी बनता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन की स्थिति में है और ऐसे समय में पौधारोपण नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि “पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसके बाद उसकी देखरेख भी उतनी ही जरूरी है। जिन पौधों का आज रोपण किया गया है, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सतेंद्र नाथ, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा, सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…