देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धारी डॉक्टर नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…