दिल्ली एनसीआर में हवा बनी जानलेवा, गंभीर हालात के बीच GRAP का चौथा चरण लागू – पर्वतजन

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर छू लिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक बढ़ चुका है कि पूरा क्षेत्र मानो गैस चैंबर में तब्दील हो गया है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के अनुसार रविवार, 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 455 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में AQI 443, नोएडा में 448 और ग्रेटर नोएडा में 472 तक पहुंच गया। ये सभी आंकड़े “गंभीर” श्रेणी में आते हैं और आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक माने जाते हैं।

 
लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए शनिवार सुबह पहले GRAP का तीसरा चरण लागू किया गया था, लेकिन प्रदूषण में सुधार न होने और हालात के और खराब होने के चलते आयोग ने चौथे चरण को भी लागू करने का फैसला लिया। नियमों के अनुसार जब AQI 450 के पार पहुंच जाता है, तब GRAP का चौथा चरण प्रभावी किया जाता है।
 
चौथे चरण के तहत दिल्ली एनसीआर में कई सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दिल्ली में BS-IV श्रेणी के बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस रोक से छूट दी गई है। इसके अलावा BS-6 डीजल ट्रक, इलेक्ट्रिक, सीएनजी और एलएनजी से संचालित व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति जारी रहेगी।
 
प्रदूषण के इनि हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्य संबंधी जोखिम और बढ़ सकते हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

34 minutes ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

3 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

17 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

18 hours ago