देहरादून, जनपद में नागरिक सुरक्षा एयर रेड/ब्लैकआउट से संबंधित मॉक अभ्यास 24 अप्रैल 2026 को रात्रि 10 बजे आयोजित किया जाएगा। महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृहरक्षक, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुपालन में यह अभ्यास जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सविन बंसल के निर्देशों पर कराया जा रहा है।
इस संबंध में एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ टेबल टॉप बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेखीय विभागों के अधिकारी एवं तहसील सदर स्तर पर गठित आईआरएस के नामित अधिकारी उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है, ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनपद के चार प्रमुख स्थानों—आईएसबीटी, डिल रायपुर, घंटाघर एवं आराघर—में यह अभ्यास किया जाएगा। रात्रि 10:05 बजे से इन क्षेत्रों में लगभग 30 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसके दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। अभ्यास शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाकर आमजन को सूचित किया जाएगा।
मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) स्थापित किया गया है, साथ ही चिन्हित स्थलों पर कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। दूरसंचार, मोबाइल, वायरलेस एवं हॉटलाइन माध्यमों से सतत संपर्क बनाए रखा जाएगा तथा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यह पूर्व निर्धारित अभ्यास है, अतः किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में देशभर में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता के परीक्षण हेतु इस प्रकार के मॉक अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…