देहरादून :कोतवाली पटेलनगर
8फरवरी को थाना पटेलनगर के धारीवाल में मन्दिर के पीछे खाली प्लाॅट में भरे पानी में एक युवक का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला था, पुलिस की जांच में युवक की हत्या की आशंका थी, मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली चन्द्रबनी देहरादून के रूप में हुई थी ।जो कि 7 फरवरी को सुबह घर से मजदूरी करने निकला था , इस मामले में युवक के भाई ने कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-105/2024 धारा-302/201 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया ।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ख़ुद घटना स्थल पर जा कर , संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले की जांच कर घटना का खुलाशा करने के आदेश दिये थे ।पुलिस टीम द्वारा तुरंत जांच कर आसपास के लोगो तथा मृतक के परिचितों से पूछताछ करनी शुरू की जिसमे ये बात सामने आयी कि मृतक को घटना वाले दिन रात के समय उस जगह पर अंकित उर्फ माठू व दिलखुश उर्फ बाला के साथ देखा गया । कुछ लोगों ने तीनों की झड़प होने की बात भी बताई । जब दोनो लोगो के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी निकाली गयी तो दोनो के अपने घर जाने की बात सामने आयी । दिनांक 09-02-2024 को दिलखुश उर्फ बाला को भुत्तोवाला तथा अंकित उर्फ माठू को मुरादाबाद से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।पुलिस पूछताछ में दिलखुश ने बताया कि वह फ्राच्यून इन्टरप्राईजेज, ट्रांसपोर्ट नगर में सेलसमैन का कार्य करता है, 7फरवरी2024 की रात करीब 8-9 बजे वह अपने साथी अंकित उर्फ माठू ( ध्याडी मजदूर ) के साथ शराब पीने के वही पास में खाली प्लॉट में गये ।फिर वह सिगरेट लेने दुकान में गये जहाँ वापसी में उंनको रोहित मिल गया जो पहले से नशे में धुत था । नशे की हालत में रोहित उनसे सिगरेट के लिये झगड़ा करने लगा,जिस पर उन दोनों ने उसे धक्का देकर तालाब में फेंक दबाकर डूबा दिया तथा पास ही मैदान पर रखे पत्थरो को उसके शव के ऊपर रख दिया, जिससे शव ऊपर न आ सके।घटना के बाद दोनो अपने-अपने घर चले गये तथा अगली सुबह घर से फरार हो गये।दोनों अपराधियों का नाम पता इस प्रकार है– दिलकुश उर्फ बाला पुत्र हरिकिशन मुकिया, निवासी धारावाली, चन्द्रबनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष2- अंकित उर्फ माठू पुत्र स्व0 राम सिंह, निवासी मोहब्बेवाला चन्द्रबनी देहरादून, उम्र 25 वर्ष
घटना का अनावरण करने में पटेल नगर पुलिस के – निरी0 कमल लूंठी, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी, कोतवाली पटेलनगर,उ0निरी0 विजय प्रताप राही,चौकी प्रभारी ,उप0निरी0 दीनदयाल, उ0नि0 संदीप कुमार, हे0का0 अनूप मिश्रा, का0 विनोद बचकोटके का0 हितेश,तथा का0 चन्दन सम्लित थे
Post Views: 14
Post navigation
नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत…
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…
The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…
कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…
Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर…