Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी – Uttarakhand

Heavy rain and snowfall expected in these districts of Uttarakhand, alert issued regarding fogइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/ हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है. ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दिया है. साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना: गौर हो कि प्रदेशवासियों को अभी ठंड से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है. उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार उधम सिंह जिले में कोहरे की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.ठंड बढ़ने से बढ़ी लोगों की परेशानियां: वहीं राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है. प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही. लेकिन हवाएं चलने से दिन के समय में भी ठंड का अहसास हो रहा है. प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्र में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है. वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. प्रदेश में में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. बीच में कुछ दिन चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago