Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में अभी लोगों को बारिश से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. वहीं भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को मुस्तैद रहने को कहा है.गौर हो कि देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार, उत्तरकाशी , टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही कुछेक स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अंदेशा जताया है. देहरादून,नैनीताल जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.वहीं इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का अंदेशा जताया है.इन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को मुस्तैद रहने को कहा है. बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश से खासा नुकसान पहुचा है. कई मार्ग भारी बारिश से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रहे हैं. वहीं बीती रात केदारनाथ यात्रा रूट पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर व मलबा गिरा. बोल्डर और मलबे की चपेट से एक तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि, तीन घायलों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया.
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…
The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…