Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के अनुसार लगातार बारिश के कारण प्रदेश में 85 सड़कें अभी भी बंद हैं. हालांकि, चारधाम यात्रा फिलहाल सुचारु रूप से संचालित हो रही है.
कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग के अनुसार, 2 से 7 अगस्त के बीच देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
85 सड़कें बंद, बहाली का काम जारीराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बारिश के चलते प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, छह लोक निर्माण विभाग की सड़कें और 78 पीएमजीएसवाई व अन्य ग्रामीण सड़कें मिलाकर कुल 85 मार्ग बंद हैं. संबंधित विभाग मशीनों के जरिए रास्ते खोलने में जुटे हुए हैं.
चारधाम यात्रा पर लगातार नजरबारिश के बावजूद चारधाम यात्रा फिलहाल सामान्य रूप से जारी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 45.75 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है.
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीमौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है. जिला प्रशासन को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

3 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

4 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

4 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

5 hours ago