देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक तेज और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 18 से 20 जुलाई तक देहरादून समेत 10 जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 21 जुलाई को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
उधर, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करने की अपील की है। साथ ही नदियों, सहायक नदियों, गदेरों, बरसाती नालों और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की है।
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
शुक्रवार को देहरादून में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पिछले एक सप्ताह से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शाम के समय लोग ठंडी हवाओं के बीच घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और मलबा आने की घटनाएं भी सामने आईं। डीएल रोड पुलिस चौकी के पास नाला चोक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि आईटीबीपी सन पार्क होटल के समीप सड़क पर जलभराव हो गया। गुजराड़ा मानसिंह क्षेत्र में सड़क पर मलबा आने के बाद जेसीबी मशीन भेजकर रास्ता साफ कराया गया।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने क्विक रिस्पॉन्स टीमों को जलभराव की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मेयर सौरभ थपलियाल ने आपदा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…