देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 20 जुलाई (सोमवार) को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित किया गया है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. रेड अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.
इसी तरह टिहरी जिले में भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में भी जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति बने, वहां प्रशासन तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करे. उन्होंने सभी राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रहने और प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
धामी ने अधिकारियों से सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने को कहा है. साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग समेत सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है. उन्होंने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…