Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड वाले सावधान! IMD का 7 दिन अलर्ट, टूटी सड़क पर फंसी जिंदगी; इलाज न मिलने से महिला की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में मौसम का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को देहरादून, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि प्रदेशभर में एक सप्ताह तक बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में शनिवार शाम मूसलाधार बारिश से देवलसारी खड्ड गदेरा उफान पर आ गया। इससे नौगांव बाजार में स्थित 12 से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में धूप भी खिली। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा यानी 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा यानी 22.8 डिग्री रहा।
भूस्खलन से रास्ते बंद, इलाज नहीं मिलने से महिला की मौतभूस्खलन से पिछले 15 दिनों से बंद रास्ते के कारण इलाज नहीं मिलने से देवाल के जूनियर हाईस्कूल बलाण में कार्यरत 45 वर्षीय भोजन माता सावित्री देवी की मौत हो गई। रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।
हिमानी गांव निवासी बलवंत नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे सावित्री देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने 108 सेवा को सूचना दी, लेकिन सड़क बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। इस पर परिजन सावित्री देवी को लेकर पैदल ही पांच किलोमीटर दूर देवाल अस्पताल के लिए निकल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले घेस से आगे जनगोल में सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया।
जगह-जगह मलबा आने से कुनारबैंड-घेस-हिमनी-बलाण मोटर मार्ग 15 दिनों से बंद है। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी कुछ दिन पहले ही अपने मायके हिमानी आई थीं। सावित्री देवी के पति का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। हिमानी से देवाल ब्लॉक मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। क्षेत्र में अस्पताल नहीं होने से लोगों को देवाल, कर्णप्रयाग, श्रीनगर जाना पड़ता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

3 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

44 minutes ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

1 hour ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

1 hour ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

1 hour ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago