चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने ली शपथ* – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ढाक वार्ड से  आयुषी , उर्गम से रमा देवी, सैजी से संतोषी, देवर खड़ोरा जयप्रकाश सिंह पवांर, पिलंग से बिपिन फरस्वाण , सलना वार्ड दिव्या भारती , थालाबैंड से वीरेन्द्र सिंह, जाख वार्ड से रेखा देवी, सिमली से विक्रम सिंह , थिरपाक से सरोजनी देवी,भल्सो से बिसम्बरी देवी , मालसी से कामेश्वरी देवी , कोठा सुरेश कुमार, बछुवावाण से अनीता रावत , कोठली से साक्षी नेगी , छेकूड़ा से सुन्दर सिंह नेगी , विनायक वार्ड प्रदीप बुटोली,सुना से हरीश राम, चौंडा से कला देवी, हाटकल्याणी से उर्मिला बिष्ट ,सवाड़ से बलवीर राम ,बूरा से भगवती देवी तथा भेंटी वार्ड से महेन्द्र सिंह ने भी शपथ ली।
शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक थराली  भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुँचाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनपद में संचालित की जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से इनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग का आह्वान किया।
जिला पंचायत सभागार में हुए इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह ने जनपद के विकास और जनहित कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के संकल्प को मजबूत किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में उपाध्यक्ष बीकेटीसी  विजय कपरवान, विधायक  भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  गजपाल बर्तवाल, राज्य मंत्री वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद  हरक सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

3 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

45 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

50 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

55 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago