देहरादून : देहरादून के चकराता क्षेत्र के एक राजस्व ग्राम से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने छह माह की गर्भवती दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला और उसके पति का कहना है कि घटना के बाद आरोपी की ओर से पंचायत के माध्यम से एक लाख रुपये देकर मामला दबाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऐसे हुई घटना
पीड़ित महिला अपने पति के साथ विकासनगर में किराए के कमरे में रहती है। बूढ़ी दीवाली के मौके पर दोनों अपने गांव गए थे। महिला के अनुसार, 28 नवंबर को वह दोपहर करीब 12 बजे घर के पास कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान गांव का युवक मुकेश वहां पहुंचा और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला का मुंह दबा दिया और पास के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया।
महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई, तो वे स्याणा (ग्राम प्रधान) के पास जाकर कानूनी कार्रवाई की मदद मांगने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष ने पंचायत के जरिए समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 6
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 4 Oct: The shifting weather in Mussoorie has heightened the…
Uttarakhand NEOCON 2026 held at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: National…
वार्ड-52 में दूषित और झागयुक्त पानी की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की चिंता, टैंकरों से…
my uttarakhand news Bureau Banbasa, 4 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has taken a…
देहरादून, : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “लाइफ स्किल्स (बेसिक)” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: The Central Government has taken significant steps to…