मंदिरों की विरासत संवारने के साथ तीर्थ पड़ावों पर बढ़ेंगी सुविधाएं –

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने काम तेज कर दिया है। समिति की ओर से अधीनस्थ मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ पुराने विश्राम गृहों के पुनर्निर्माण और नए यात्री आवास विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके तहत मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। ज्योतिर्मठ स्थित सीतामाता मंदिर का चांई के दानी-दाताओं के सहयोग से पुनर्निर्माण प्रस्तावित है।बीकेटीसी के अनुसार केदारनाथ में ईशानेश्वर मंदिर तथा गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर के भैरवनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों के संरक्षण को मजबूती मिली है।यात्रियों के लिए विश्राम गृहों पर भी जोरतीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चैला चेतराम विश्राम गृह के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा बदरीनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव कर्णप्रयाग में भव्य यात्री विश्राम गृह विकसित करने का निर्णय लिया गया है।बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों की धार्मिक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

19 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

44 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago