*पौड़ी-धूमाकोट क्षेत्रांतर्गत भौंन खाल्यूं डांडा के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल*

*पौड़ी-धूमाकोट क्षेत्रांतर्गत भौंन खाल्यूं डांडा के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल*
 
*जनपद-पौड़ी-धूमाकोट क्षेत्रांतर्गत भौंन खाल्यूं डांडा के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*
 
आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को एसडीआरएफ टीम को थाना धूमाकोट से सूचना प्राप्त हुई कि भौंन-खाल्यूं डांडा क्षेत्र में एक वाहन (DL5 CR 4864 ऑल्टो) गिरने की सूचना है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
 
उक्त सूचना पर पोस्ट धुमाकोट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
 
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार में 03 लोग सवार थे। जिनमें से 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
 
*घायल व्यक्ति का नाम-*
किशोर कुमार पुत्र श्री लीलाराम, उम्र 35 वर्ष निवासी-परशुराम इनक्लेव बुराडी नॉर्थ दिल्ली।
 
*मृतक के नाम*-
1- रमेश लाल पुत्र श्री मुकंद लाल,उम्र 17 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।
2- प्रदीप पुत्र श्री धीरेन्द्र, उम्र 37 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

14 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

36 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

56 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago