अमर शहीद शिशिर मलल द्वार निर्माण के कार्य का हुआ शुभारंभ – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून:- चंद्रबनी वार्ड के भूतों वाला वन विभाग की चौकी के पास मुख्य मार्ग पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर निगम के निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा के द्वारा वीर शहीद शिशिर मल्ल द्वार के निर्माण का शुभारंभ किया गया।शहीद शिशिर मल्ल 2 सितंबर 2015 को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे, इसकी मांग 2015 से की जा रही थी पर किसी कारणवश शहीद की याद में द्वार का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला प्रयासों से शहीद शिशिर मल्ल द्वार के निर्माण का कार्य संभव हो पाया जिस कारण परिवार के लोग बहुत व्यथित थे आज शहीद द्वार के निर्माण के शुभ अवसर पर परिवारजन बहुत खुश थे वहीं शहीद शिशिर मल्ल के परिवार जनों को स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा ने सम्मानित किया। जिससे परिवार के लोग खुश नजर आए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, विपिन कुमार, क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला,मनोज कोठारी, मदन सिंह, अनिल ढकाल, अजय गोयल, रेनू मल्ल, महेश घोष, आशीष तोमर, विशाल कुमार, विकास कश्यप, अनीश भटनागर, शांति रावत, मनोनीत राणा, राधेश्याम कश्यप, विलोचन प्रसाद शर्मा, माधुरी नेगी, मेघ बहादुर, प्रेम फुला थापा, आईबी थापा, सत्या शाही, शमशेर शाही, राजन शाही, भगवान सिंह, नेगी राजेशमल, नंदलाल छेत्री, शिवराज छेत्री, रमन यादव आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

1 hour ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

5 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

6 hours ago