Latest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: सब्जी मंडी में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद जब चोर को पकड़ा तो उससे महज 200 रुपए ही बरामद हुए हैं. यह चोर नशे का आदी है. पुलिस ने बताया कि इसी चोर को पहले भी एक बार पकड़ा गया था; तब वह उसी मकान में सोता हुआ मिला था. इस बार उसने सब्जी मंडी की एक दुकान पर धावा बोला था.पुलिस ने बताया कि बीते दिनों बागेश्वर शामा सब्जी मंडी में चोरी की एक घटना सामने आई थी. इसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसका लाखों रूपये से भरा बैग, दो लैपटॉप, एमेजॉन Alexa और एक बैग उसके शॉप से चोरी हो गया था. पुलिस ने जांच शुरू की और दुकान में लगा cctv खंगाला तो देखा कि पूरी घटना कैमरे में कैद है. यहां यह चोर कई घंटे तक दुकान खंगालता रहा. यहां चोर ने सबसे पहले मैगी और अंडा बनाकर खाया, फिर दुकान के अंदर कुछ फ्रूट खाए. जाते समय सब्जी मंडी मालिक के कपड़े पहनकर गया था.अमीर घर का पढ़ा-लिखा है युवक, नशे की आदत ने बनाया दिया चोरफूटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह चोर एक अमीर घर का युवक परवेश खेतवाल निकला और जिसके पिता जीवन खेतवाल नगर के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. पुलिस ने लॉकअप पर ज़ब युवक परवेश की कहानी सुनी तो पुलिस भी हैरान हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक से ज़ब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नशे की लत से परेशान घर वालों ने उसे घर पर बंद रखना शुरू कर दिया था; पर वो शिवरात्रि के दिन मौका देख घर से भाग गया था.भूख से परेशान था, इसलिए चोरी करने गया था सब्जी मंडीकई दिन भूख से परेशान होने के कारण उसने चोरी की. इससे पहले भी पुलिस ने आरोपी चोर परवेश को एक घर से पकड़ा था, जहां वह गया चोरी करने था लेकिन नशा ज्यादा होने के कारण दो दिन तक सोता रहा. अब फिर परवेश चोरी करते पकड़ा गया है.दुकानदार ने नहीं बताई कितनी रकम हुई थी चोरीरूपये से भरा बैग चोरी होने बात पुलिस को समझ नहीं आ रही है. क्योंकि सब्जी मंडी के दुकानदार ने रूपये से भरा बैग भी चोरी होने की बात कही है लेकिन आरोपी युवक से मात्र 200 रूपये बरामद हुए हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुकानदार ने चोरी गई रकम के बारे में कुछ नहीं कहा है. बाकी सामान तो बरामद हो गया है, लेकिन अभी रकम को लेकर गुत्थी उलझी हुई है.रुपयों से भरा बैग बना हुआ है चुनौतीऐसी आशंका है कि चुनाव आचार संहिता के कारण दुकान बड़ी रकम होने पर चुप है. इधर शहर में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. कई लोगों का कहना है कि बैग में नौ लाख थे. कुछ लोगों का कहना है कि कोई इतनी बड़ी रकम छोड़कर क्यों दुकान बंद करेगा? चोर का पिता पैसे वाला है इसलिए रकम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस ने चोर तो पकड़ लिया है लेकिन रूपये से भरा बैग भी पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ है.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…