गजब : उत्तराखंड हल्द्वानी के इंजीनियर का भाभी ने काटा प्राइवेट पार्ट – पर्वतजन

आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक का उसकी भाभी ने  सोते हुए प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और दीपावली पर अपने घर गया था। घटना के समय वह पूजा के बाद अपने कमरे में सो रहा था।

सोमवार की रात करीब ढाई बजे कमरे से तेज चीख-पुकार की आवाजें सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब उन्होंने कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
परिजनों ने आवाज लगाकर जैसे-तैसे दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
कमरे में भाभी और देवर दोनों मौजूद थे। परिजनों के पूछने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। इसके बाद उसने परिवार को धमकी दी कि अगर किसी ने कुछ कहा तो वह पूरा परिवार बर्बाद कर देगी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अपनी बहन की शादी अपने देवर से कराना चाहती थी। मगर जब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया, तो वह गुस्से और नाराजगी में इस वारदात को अंजाम दे बैठी।
घटना के बाद आरोपी महिला को उसका पति मायके छोड़ आया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

25 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

46 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago