देखें वीडियो,पिथौरागढ़-थल मार्ग पर फंसी थी एम्बुलेंस
पिथौरागढ़। मलबे से बाधित मार्ग में एम्बुलेंस में फंसी गर्भवती महिला को एसडीआरएफ जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।
घटना सोमवार 12 अगस्त रात्रि की है। रात 01:18 बजे जिला आपदा प्रबंधन ने SDRF टीम को बताया कि पिथौरागढ़-थल मार्ग पर वीसाबजेड नामक स्थान पर मार्ग में मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है । एक महिला को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस भी वहाँ फंस गई है।
सूचना पर SI देवेंद्र कुमार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला को स्ट्रेचर की सहायता से बाधित मार्ग से पार कराकर दूसरी एम्बुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल भिजवाया गया।
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…