स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के बीच 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन लूट, CCTV में कैद हुई वारदात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बीच चेन लूट की घटना सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। बसंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार फेज-2 में एक्टिवा सवार बदमाश ने बातचीत के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रोका और मौका मिलते ही उसके गले से चेन झपटकर फरार हो गया। चेन लूटने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला शाम के समय लाठी के सहारे टहल रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। महिला को देखने के बाद आरोपी कुछ दूर चला गया और फिर वापस लौटकर उनके पास एक्टिवा रोक दी। आरोपी ने महिला से बातचीत शुरू की।
 
महिला जब उससे बात कर रही थीं, तभी युवक ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली। चेन छीनने के दौरान हुई जोर-जबरदस्ती में महिला सड़क पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा से मौके से फरार हो गया।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के बेटे ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देहरादून में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। ऐसे में वसंत विहार फेज-2 जैसे क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
 
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। टीमें घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा और आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसकी तलाश कर रही है

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Martyrs’ sacrifice will always be remembered: Nabin

BJP President, CM pay homage at Haldwani Shaheed Smarak my…

8 minutes ago

Leopard behind twin attacks on villagers in Almora Dist finally trapped

my uttarakhand news Bureau Almora, 10 Sep: A female leopard which had become a source…

19 minutes ago

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र नव चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई…

24 minutes ago

Curtains fall on Golden Jubilee celebrations of DPS Ranipur

By Radhika Nagrath HARIDWAR, 19 Sep: The three day long ‘Swarn Pankh’ golden jubilee festival of Delhi Public School…

30 minutes ago

आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटर्स के मानदेय की 37.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी –

 देहरादून। राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के हित में वित्तीय वर्ष 2026-27…

41 minutes ago

Shade tree planted on death anniversary of Jayanand Bharti, Hero of Pauri Uprising

my uttarakhand news BureauDehradun, 10 Sep: On the death anniversary of Jayanand Bharti, the freedom…

42 minutes ago