हरिद्वार | शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में आयोजित शताब्दी समारोह में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
दो सत्रों में होगा कार्यक्रम
शताब्दी समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। प्रथम सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव और आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ द्वारा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत कराई जाएगी।द्वितीय सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शांतिकुंज के मंच से समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों का एक दस्ता आयोजन स्थल बैरागीद्वीप पहुंचा और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में भी एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
शांतिकुंज के शताब्दी समारोह को लेकर श्रद्धालुओं और अनुयायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…