एक समय मे संप्रदायवाद से कोसों दूर उत्तराखंड को शांत प्रदेश माना जाता था ।लेकिन बाहरी राज्यों के अपराधियों के लिए उत्तराखंड इतना सुरक्षित हो गया है कि हर प्रकार के अपराध यहाँ हो रहे है ।कल दिनाँक 26सितंबर 2024 देहरादून रीठा मंडी थाना कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया । हंगामाइतना बढ़ गया कि आधी रात को स्वयं एसएसपी देहरादून को मौके पर पहुँच भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी ।
मामला 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उत्तरप्रदेश से भगा देहरादून लाने का है ।मामला दो अलग अलग समुदायों का होने के कारण मामले में साम्प्रदायिक रंग पड़ गया ।
बताते चले कि अजय सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला अरेला, वार्ड नंबर 6 दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश तथा दातागंज बदायूं की ही दूसरे समुदाय की 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर पहुंचे थे ।जिनको आरपीएफ टीम शक के आधार पर पूछताछ के लिए कार्यलय ले कर गयी ।
दोनों द्वारा स्पष्ट जबाब ना दिये जाने पर लड़की के घर वालों से संपर्क किया गया , जिससे पता चला कि नाबालिग लड़की एक दिन पहले घर से लापता है ।जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है।
लड़की के परिवार को सूचना देने पर परिवारजन एवं यूपी पुलिस देहरादून के लिए निकल गये थे ।
लेकिन तब तक मामले की सूचना संप्रदाय को लग गयी और भारी संख्या में लोग वहां इकठ्ठे हो गये ।दोनों समुदायों के मध्य तीखी नोकझोंक हुईसाम्प्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े इसलिए एसएसपी देहरादून स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर रहे ।
इस मामले में विभिन्न समुदाय के व्यक्तियों द्वारा कानून एव शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। वीडियो फुटेज के आधार कोतवाली नगर देहरादून में संगीन धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है ।जल्द ही दंगे फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।
Post Views: 22
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…