देहरादून: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक युवक के साथ बर्बर मारपीट के मामले ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों ने युवक को झूठे ड्रंक एंड ड्राइव केस में फंसाया, विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और हवालात में बंद कर दिया। कोर्ट के आदेश पर अब 04 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये मामला देहरादून के राजपुर क्षेत्र का है जब शिकायतकर्ता कुनाल चौधरी, जो स्वयं एक पुलिसकर्मी के पुत्र हैं। अपने दोस्तों के साथ मसूरी डाइवर्जन रोड से गुजर रहे थे और तभी राजपुर पुलिस ने बिना एल्कोमीटर से जांच किए मैनुअल रिपोर्ट बनाकर ड्रिंक एंड ड्राइव का चलान काट दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह घटना 6 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे की है। जब वह अपने दोस्तों चैतन्य उर्फ किट्टी और समीर के साथ थार वाहन से मसूरी डाइवर्जन रोड से गुजर रहा था, तभी राजपुर पुलिस ने उनकी कर को रोका। पुलिस कर्मियों ने शराब पीने की पूछताछ की। कुनाल ने बताया कि उसने शराब नहीं पी थी, लेकिन उसके साथियों ने बीयर का सेवन किया था। पुलिस ने एल्कोमीटर से जांच करने की कोशिश की, परंतु यंत्र खराब था। इसके बावजूद पुलिस ने मैनुअल रिपोर्ट बनाकर ड्रंक एंड ड्राइव का चालान थमा दिया।
कुनाल के विरोध करने पर पुलिसकर्मी भड़क उठे। उसने बताया कि जैसे ही वह कैनाल रोड की ओर मुड़ा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों, लाठियों और बंदूक के बट से बुरी तरह पीटा। उसके साथी किट्टी ने बचाव की कोशिश की तो उसे भी मारपीट का शिकार बनना पड़ा। इसके बाद कुनाल को अर्द्धबेहोशी की हालत में थाने लाकर लॉकअप में डाल दिया गया।
सूचना पर उनकी मां, विजय चौधरी—जो स्वयं पुलिस विभाग में कार्यरत हैं,रात में थाने पहुंचीं और बेटे को घायल अवस्था में लॉकअप में बंद देख , उन्होंने मौके पर वीडियो और फोटोग्राफ लिए तथा अगले दिन उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद एसएसपी और एसपी सिटी ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब अपर उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, दारोगा मुकेश नेगी, पीएसी के जवान नवीन चंद्र जोशी और परविंदर के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस की जवाबदेही पर गहरा प्रश्नचिह्न छोड़ गया है। क्योंकि,कानून के रखवाले ही न्याय के कठघरे में खड़े हैं।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

2 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

23 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

44 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago