उत्तराखंडराजनीती
Share0
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठकचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उपचुनाव में को लेकर प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर ( ग्वीलों) में संपन हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला प्रभारी कुन्दन परिहार जी रहे। बैठक में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा का प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता पूरी मेहनत से उप चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बदरीनाथ विधानसभा के 54 शक्तिकेंद्रो में प्रवासी कार्यकर्त्ता नियुक्ति किए गए हैं। सभी प्रवासी कार्यकर्ता मतदान तक अपने अपने शक्तिकेंद्रो में प्रवास करेंगे। शक्तिकेंद्रो में प्रवासी कार्यकर्ता बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व प्रभावशाली लोगों के साथ बैठके करेंगे। प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता गांवों में निवास करेगें।बैठक को भाजपा जिला प्रभारी कुन्दन परिहार ने कहा कि भाजपा चुनाव को छोटा बड़ा करके नही देखती है हर चुनाव हमारे लिऐ महत्वपूर्ण है हम सबने मिलकर अपनी इस विधानसभा को फतह कर बदरीनाथ विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। संगठन एक जुट होकर चुनाव में जुटा हुआ है। उन्होने कहा कि यह उपचुनाव बदरीनाथ नाथ विधानसभा के लिऐ ऐतिहासिक होगा भाजपा रिकॉर्ड सर्वाधिक मतों से विजय हासिल करेगी।आज पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं ऐसे में हमारी और हमारे विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की भी भूमिका माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प में होगी। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत ,रोजगार जैसे महत्पूर्ण मुद्दों पर ठोस कार्य करेंगे जिससे हमारी विधानसभा सिर्फ राज्य ही नही अपितु पूरे देश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करने का प्रण लिया।बैठक में थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विजय कपरुवान , प्रदेश विस्तारक प्रमुख ऋषि कंडवाल, भाजपा जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रघुबीर बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री भाजपा राकेश जोशी, कुलदीप वर्मा आदि का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज भण्डारी, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर रावत, जिला महामंत्री दीपक भट्ट,मंडल अध्यक्ष पीपल कोटी,वीरेंद्र फर्सवान, देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, थराली मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, नारायण बगड़ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल , कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि उपस्थित रहे।
Share0
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…