देवभूमि से सामने आई The Kerala Story जैसी घटना, युवती ने छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव… – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

देहरादून:- देवभूमि उत्तराखंड में द केरला स्टोरी जैसा मामला सामने आया है, बता दें की एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली युवती पर उसी की महिला दोस्त धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है. जब युवती ने इसके लिए मना कर दिया तो आरोपी युवती ने पीड़िता का प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दी, मामला राजधानी देहरादून का है।विशेष समुदाय की युवती ने अपनी सहपाठी पर धर्म परिवर्तन करना का दबाव बनाया है. इतना ही नहीं आरोपी युवती, पीड़िता की अपने धर्म में शादी भी करना चाहती थी, लेकिन जब पीड़िता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवती ने पीड़िता की प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दी. हालांकि अब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता देहरादून की रहने वाली है, जो राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है. उसी कॉलेज में पीड़िता की साथ एक युवती भी पढ़ती है. पढ़ाई के दौरान दोनों अच्छी दोस्त बन गई. आरोप है कि आरोपी युवती ने भरोसे में लेकर पीड़िता की पहले प्राइवेट फोटो ली. हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसे नहीं पता कि आरोपी युवती ने उसकी प्राइवेट फोटो कब खीची।आरोप है कि आरोपी युवती, पीड़िता को बार-बार अपने धर्म की विशेषता के बारे में बताती और उससे कहती की उसका ही धर्म सर्वश्रेष्ठ है और तुम अपना धर्म छोड़कर उसका धर्म अपना लो, वो उसकी शादी भी अपने धर्म के युवक से करा देगी. तुम्हें शादी के बाद कोई परेशानी नहीं होगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवती इस तरह लंबे से उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रही है. आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवती से बात करनी बंद करी और उसे अपना धर्म छोड़ने के लिए साफ इंकार कर दिया. इसके बाद आरोपी युवती ने पीड़िता को कहा कि उसके पास पीड़िता के प्राइवेट फोटो है, जिन्हें वो वायरल कर देगी. इतना ही नहीं आरोपी युवती ने कहा कि उसके संबंध गुडगांव के गैंगस्टर है, जो इस वक्त जेल में बंद है, जिससे वो उसकी हत्या भी करवा सकती हैइतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि युवती उसे नए-नए लड़कों से दोस्ती करने और उनसे रुपए लेकर उसे देने को भी कहती है. साथ ही आरोपी युवती ने पीड़िता से कहा कि यदि वो उसके धर्म के लड़कों से शादी कर लेगी तो वो उसकी प्राइवेट फोटो डिलीट कर देगी, इस मामले में थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक अधिनियम 2018 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago