ज्योर्तिमठ के समीप एक तेल का टैंकर पलट कर सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गया हताहत की कोई खबर नहीं – पर्वतजन

गिरीश चंदोला
चमोली /देरशाम सायं लगभग 05:15 बजे कोतवाली ज्योतिर्मठ को सूचना प्राप्त हुई कि पैनी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के समीप एक डीज़ल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, फायर सर्विस एवं अन्य सहयोगी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं।
 

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टैंकर संख्या UK 07 CC 7777 सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया। उक्त टैंकर में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे।दुर्घटना के समय टैंकर में लगभग 12,000 लीटर डीज़ल भरा हुआ था, जो दुर्घटना के पश्चात सड़क किनारे बह रहा है।
 
घटनास्थल पर एक व्यक्ति बंटी पुत्र अमरपाल, निवासी रामजी वाला, पोस्ट खिरनी, थाना मंडावर, जनपद बिजनौर मौजूद पाया गया।टैंकर चालक पम्मू मौके से अनुपस्थित था, जिससे पुलिस द्वारा फोन पर संपर्क किया गया। चालक द्वारा बताया गया कि वह प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल चला गया है।
 
कोतवाली ज्योर्तिमठ देवेंद्र रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि निर्माणाधीन पुल के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा वाहनों के लिए बनाया गया अस्थाई रैंप केवल मिट्टी का है, जिसमें कोई भी सुरक्षा मानक (सेफ्टी बैरियर/गार्ड/सपोर्ट) मौजूद नहीं है।प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की कमी प्रतीत हो रहा है।
 
पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है, डीज़ल रिसाव को फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों को भी सूचित किया गया है।घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

18 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

60 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago