Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बिग ब्रेकिंग : बेटीयो के उत्थान की बातें करने वाली भाजपा हरिद्वार महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा अनामिका शर्मा ने अपनी ही 13वर्षीय बेटी से करवाया दुष्कर्म – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: नाम,पद,प्रतिष्ठा और चमकते चेहरों के पीछे कितना कड़वा काला चेहरा छुपा है ,ये कम ही लोग जान सकते है ।वर्तमान समय मे इंसान किसी भी हद तक गिर सकता है ।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जनपद की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा को आज अपने बायफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अनामिका शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है ।
कलयुगी कलंक अनामिका ने अपनी ही कोख से जन्मी 13 साल की बेटी को तक नहीं छोड़ा, भाजपा की इस महिला नेता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म तक करवाया ।
अनामिका शर्मा अपने पति से लंब्बे समय से दूर रह रही थी, व बेटी माँ के साथ ही रहती थी ।
बताया जा रहा है कि अनामिका की अनबन पति के साथ राजनीतिक महत्वकांशाओ के चलते गलत रास्ते पर जाने को ले कर ही थी ।बताया जा रहा है कि अनामिका की बेटी आजकल अपने पिता के पास रह रही थी , जहाँ वह गुमशुम व परेशान लगी ।पिता द्वारा बहुत बात करने व विश्वास में लेने पर बेटी ने आपबीती बतायी ।बताया कि उसकी माँ उससे दुष्कर्म करवाती है , जबरन उसे वेश्यावृत्ति में धकेल रही है ।बेटी ने ये भी बताया कि माँ ने अपने बॉयफ्रेंड समेत कई अन्य लोगों से उसका दुष्कर्म करवाया ।
माँ उसे अपने साथ अलग अलग जगहों पर लेकर गयी व कई लोगों को उसे सौंप दिया ।
खबर के बाहर आते ही भाजपा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है व कहा कि उसे 2024 में ही पार्टी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया था ।परन्तु अभी इंटरनेट पर इस औरत की पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरे तैर रही है ।
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गये व मेडिकल में आरोपों की पुष्टि हुई ।
सुमित पटवाल ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है, जहाँ पति को छोड़ अनामिका भी इसी होटल में रह रही थी।बताया तो यह भी जा रहा है कि पिता द्वारा माँ के बायफ्रेंड सहित 6 लोगों को नामजद करवाया है ,लेकिन अभी गिरफ्तारी सिर्फ माँ व बायफ्रेंड की हुई है ।Oplus_16777216
इस घटना के एक बार अंकिता भंडारी हत्याकांड की याद ताजा कर दी ,जहां अंकिता से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने का प्रयास था ।इस घटना से उत्तराखंड की जनता में बहुत आक्रोश है व जनता जानना चाहती है कि आखिर कौन है वो लोग जिनकी नजर देवभूमि की बच्चीयों पर है ।

Post Views: 9

Post navigation

Exit mobile version