देहरादून: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हत्या के 13 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। हमलावारों ने एंजेल के गर्दन, पीठ के निचले हिस्से और दाहिने कंधे पर चाकू से कई वार किए थे। गर्दन में 13 टांके आए थे। एंजेल की रीढ़ और स्पाइनल कॉर्ड में भी गंभीर चोट थी। हालांकि पीएम रिपोर्ट में मौत की असली वजह कुछ और है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एंजेल के गर्दन के दाहिने हिस्से में 12.5 सेंटीमीट लंबा घाव था। जिसमें 13 टांके आए थे। वही पीठ के निचले हिस्से में तीन सेंटीमीटर और दाहिने कंधे में एक सेंटीमीटर का घाव था। इसके अलावा रिपोर्ट में एंजेल की रीढ़ और स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर चोंटे आना बताया गया है। उनकी रीढ़ की हड्डी के सी-2, सी-3 और सी-5 हिस्सों में फ्रैक्चर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड ऐंजरी आई है।
मौत की असली वजहमामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि मृतक पर चाकू और कड़े से हमला किया गया था। सीओ ने बताया कि मृतक के गर्दन, पीठ और कंधे पर चाकू से वार किया गया था। लेकिन मौत का कारण यह घाव नहीं थे। रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। बताया कि उसके सिर पर जो लोहे के कड़े से वार किया गया था, उसके कारण ही एंजेल की मौत हुई है।
मुख्य आरोपी पुलिस के शिकंजे से फिलहाल दूरएंजल के साथ नौ दिसंबर को घटना हुई थी। घटना के पांच दिन बाद पुलिस पांच आरोपियों जिसमें दो नाबालिग है, उन्हें तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा मुख्य आरोपी नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी पुत्र चेतराम अवस्थी निवासी गांव कंचनपुर झलारी नगर पालिका कृष्णापुर जिला कंचनपुर नेपाल अभी तक पुलिस के शिकंजे में नहीं आ पाया है।
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…