देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हुए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या को लेकर पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान पुलिस ने जो जानकारी दी है, वो हैरान कर देने वाली है. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एंजेल चकमा की हत्या जानबूझकर नहीं की गई है, यानी कि यह गैर-इरादतन हत्या है. पुलिस ने घटना की जांच की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पकड़े गए सभी आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली है, लेकिन किसी का भी कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला है.
यज्ञ राज अवस्थी पर 1 लाख का इनाममामले की जांच के लिए जिला स्तर पर एसआईटी का गठन किया गया है, जो मामले में आगे की जांच करेगी. पुलिस ने फरार यज्ञ राज अवस्थी पर 1 लाख का इनाम रख दिया है. पुलिस ने यह भी जानकारी दी है सिर में चोट लगने से ब्रेन डेड हो गया था. एंजेल चकमा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेड इंजरी और नेक इंजरी की पुष्टि हुई थी. बता दें कि एक तरफ जहां मृतक छात्र के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे की हत्या नस्लीय टिप्पणी के चलते हुई है तो वहीं पुलिस इस आरोप को दरकिनार कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि अभी तक देहरादून में नस्लीय कमेंट का मामला नहीं आया है.क्या हुआ था 9 दिसंबर की शाम को?एंजेल चकमा अपने छोटे भाई माइकल चकमा तथा दो और साथियों के साथ 9 दिसंबर की शाम को कुछ सामान लेने के लिए किराना स्टोर जा रहे थे. जहां अचानक कुछ युवाओं ने नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया, जब माइकल ने इसका विरोध किया तो युवाओं ने उसे मारना शुरू कर दिया. इस पर बचाने के लिए एंजेल आ गया.
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…