सोमेश्वर: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लंबे समय से शिक्षकों की कमी के चलते छात्राओं और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को अभिभावक संघ के नेतृत्व में छात्राओं ने सोमेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन कर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक (अंग्रेजी) को नवंबर माह में गुजराड़ा, देहरादून में अटैच कर दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत 188 छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यालय में पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है और छात्र संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने मांग की कि अंग्रेजी शिक्षक को तत्काल विद्यालय में वापस भेजा जाए और रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
प्रदर्शन में शिक्षक-अभिभावक संघ की अध्यक्ष रेखा बोरा समेत कई अभिभावक, छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Post Views: 1
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…