कर्णप्रयाग में अनिल बूलनी ने निकाला रोड शो, कहा- हम दो दो अनिल करेंगे चमोली का विकास
अनिल बलूनी ने कहा भाजपा, सरकार के विकास से प्रभावित होकर कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे है । भाजपा को लोग विकास और रोजगार को लेकर वोट देने जा रहे है ।
चमोली- पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी बुधवार को चमोली पहुचे। यहां पहुचने पर भाजपाइयो ने उनका स्वागत किया। गौचर में भारी संख्या में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलूनी का स्वागत किया। कर्णप्रयाग में अनिल बलूनी ने पेट्रोल पम्प से लेकर मुख्य बाजार तक रोड शो किया और मुख्य बाजार में जनसभा को सम्बोधित किया। अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा, सरकार के विकास से प्रभावित होकर कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे है । भाजपा को लोग विकास और रोजगार को लेकर वोट देने जा रहे है ।
अनिल बलूनी ने कहा कि आपने विधायक के रूप में अनिल नौटियाल को जिताया है अब मुझे जिताकर हम दो दो अनिल चमोली का विकास करेगे । अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा हम पांच लाख से जीतने जा रहे है और उत्तराखंड की पांचो सीटों को हम पच्चीस लाख से जीतेंगे । लोकसभा चुनाव को लेकर कर्णप्रयाग विधायक ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास को वोट करने जा रहे है । पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पांच लाख मतों से जीतने जा रहे है । वही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…