पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित


पौड़ी- जनपद में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड पाबौ में जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में आयोजित शिविर में पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन पद्धतियों, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
शिविर में पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य एवं केंद्र सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही संतुलित पशु आहार, नियमित टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के उपयोग तथा पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही पशुधन बीमा के महत्व से अवगत कराते हुए पशुपालकों को बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। इस अवसर पर 25 पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं, जबकि 11 पशुपालकों को पशुओं में बांझपन निवारण संबंधी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त 40 पशुपालकों को चारा बीज वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 40 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। पशुपालकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें पशुओं की नियमित देखभाल, समय पर टीकाकरण और संतुलित पोषण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. विशाल शर्मा ने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता, नियमित पशु चिकित्सा और वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार के साथ पशुपालकों की आजीविका को भी सुदृढ़ किया जा सकता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

2 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

2 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

2 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

2 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

2 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

2 hours ago