अंजली असवाल के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज –

 देहरादून। कमल ज्वेलर्स प्रेजेंट्स मिस उत्तराखंड 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईडेक में आयोजित किया गया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागी मॉडल्स ने शानदार रैंप वॉक, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान खींचा। इस मौके पर विनर अंजली असवाल (लैंसडाउन) के सिर मिस उत्तराखंड का ताज सजा।जबकि फर्स्ट रनरअप नंदिनी कौशिक (हरिद्वार), सेकेंड रनरअप श्वेता शर्मा (हरिद्वार),थर्ड रनरअप परख जैन ( न्यू टिहरी) और फोर्थ रनरअप प्रीति घोटा (पिथौरागढ़)चुनी गई।ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के बीच तीन अलग-अलग राउंड में मुकाबला हुआ। सबसे पहले एथनिक ड्रेस में इंट्रोडक्शन राउंड आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में अपना परिचय दिया। इसके बाद वेस्टर्न ड्रेस राउंड में मॉडल्स ने रैंप पर अपने अंदाज और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। अंतिम इवनिंग गाउन राउंड में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के साथ जजेस के सवालों के जवाब देकर अपनी समझ, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का परिचय दिया।मिस उत्तराखंड 2026 के तहत पिछले कई दिनों से विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किए जा रहे थे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को मॉडलिंग के साथ-साथ अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसके पश्चात शुक्रवार को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड कांटेस्ट में युवतियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और इससे उन्हें बेहतर एक्सपोजर भी मिल रहा है। बताया कि हर साल इवेंट और भव्य होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि मिस उत्तराखंड प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है, जहां वे मॉडलिंग के साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्तराखंड की संस्कृति को भी सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट से लेकर ग्रैंड फिनाले तक प्रतिभागियों को लगातार अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से किया गया, जबकि इसे कमल ज्वेलर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया और सेंट्रियो का सहयोग रहा। प्रतियोगिता को आभा हाइट्स, एवर्मोंट रियल्टी सहित विभिन्न संस्थानों एवं ब्रांड्स का सहयोग मिला। ग्रैंड फिनाले के दौरान क्राउन सेरेमनी मिस उत्तराखंड 2025 स्मृति रावत, मिस उत्तराखंड 2025 फर्स्ट रनर-अप वैष्णवी लोहानी तथा मिस उत्तराखंड 2025 थर्ड रनर-अप अंबिका रावत द्वारा कराई गई। इस दौरान प्रतियोगिता के विभिन्न सब-टाइटल्स के विजेताओं की भी खिताब दिये गएकार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर आकांक्षा गुप्ता, जैज, पुष्कर सोनी, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा एवं न्यू एरा से राज कौशिक ने विशेष सहयोग किया।प्रतियोगिता में जजेस की भूमिका में एक्ट्रेस एवं मीडिया पर्सन इंद्राणी पांधी, एजुकेशनिस्ट एनी सिंह, एक्टर एवं एजुकेशनिस्ट कुनाल मल, मिस उत्तराखंड 2017 एवं मिस दिवा शिवांगी शर्मा तथा टेलीविजन एक्ट्रेस प्रियंका कंडवाल मौजूद रहीं।——ये रहे मिस उत्तराखंड 2026 सब-टाइटल विजेतामिस पर्सनैलिटी – परख जैनमिस फोटोजेनिक – कोमल एवं श्वेता शर्मामिस कॉन्जेनियलिटी – मीनाक्षी रावतमिस ब्यूटीफुल आइज – मन्नतमिस ब्यूटीफुल स्माइल – नेहामिस ब्यूटीफुल हेयर – स्नेहा एवं अंजलीमिस टैलेंटेड – अंजली एवं नंदिनीमिस कैटवॉक – मानसी नेगीमिस बॉडी ब्यूटीफुल – प्रेरणामिस रेडिएंट स्किन – अन्वेशा रावतमिस टेन – श्वेता शर्मामिस फ्रेश फेस – अंजली असवाल एवं प्रीतिमिस डांसिंग क्वीन – विशाखा रावतमिस बॉलीवुड – राम्या खन्ना एवं वंशिका खन्नामिस मीडिया चॉइस – दिया पंवार एवं लिपिका गुप्तामिस टूरिज्म – तानिष्का चौहानमिस अमेजिंग लेग्स – अनन्या शर्मामिस फैशन दिवा – तानिष्का चौहानमिस ट्रेडिशनल – शेरी रंजनमिस सोशल मीडिया – करिश्मा फर्स्वाण

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

36 minutes ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

46 minutes ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

54 minutes ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

58 minutes ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

1 hour ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

1 hour ago