सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. पहले चरण की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की तैयारी करनी होगी. अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पदों के लिए भर्ती रैली 5 से 12 अक्तूबर तक रुड़की में आयोजित की जाएगी.
लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थी ही होंगे शामिलसेना के मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह के अनुसार, भर्ती रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है. अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों के लिए रैली की तारीख निर्धारित की गई है.
6 अक्तूबर को इन जिलों के अभ्यर्थी6 अक्तूबर को अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी.
8 और 10 अक्तूबर को यहां के अभ्यर्थी8 अक्तूबर को गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, 10 अक्तूबर को आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालौन, लखनऊ, औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, महोबा और उन्नाव के अभ्यर्थियों की बारी होगी.
11 और 12 अक्तूबर को इन जिलों की बारी11 अक्तूबर को बलिया और भदोही के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी. इसके बाद 12 अक्तूबर को जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र, आजमगढ़ और चंदौली के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे. वहीं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर के अभ्यर्थियों का कार्यक्रम दिया गया है.
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…