सुरंग में फंसे मजदूरों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा





उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा। सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभियान सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।
जबकि बचाव दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जबकि सुरंग में फंसे रहे मजदूरों को दो माह तक का सवेतन अवकाश मिलेगा। सेफ्टी मैनेजर यूपी के बलिया निवासी राहुल प्रताप तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन गब्बर सिंह नेगी ने गंबूड की मांग की। मैं उसे साथ लेकर बाहर आया। जब साथ में वापस जाने लगा तो गब्बर ने बोला कि आप यहीं रुको, मैं मजदूरों को लेकर बाहर आता हूं। गब्बर के अंदर पहुंचते ही पूरा मलबा भरभराकर गिर गया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

5 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

27 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

47 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago