चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें नाटक, गीत और एकांकी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवन में शिक्षा के महत्व को उजागर किया गया, वहीं कई प्रस्तुतियां वर्तमान राजनीति पर प्रहार करती हुई भी रही।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय गुडम स्टेट की छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक नृत्य आँछड़ी और लुंगी डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं महिला मंगल दल गुडम स्टेट, हरतोली और महिला मंगल दल थाला द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी, बहुत देर तक पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और विद्यालय के प्रधानाचार्य इ वी देवराडी ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की, इस अवसर पर अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा स्टॉल संयोजन के माध्यम से ज्ञानवर्धक मॉडल्स प्रस्तुत किए।
नन्हें छात्र छात्राओं ने भविष्य के सपनों को अपने फैंसी ड्रेस और उद्बोधन से दिया, कार्यक्रम के बीच में पूर्व छात्र और पूर्व प्रधानाचार्य हर्ष सिंह सैंजवाल, नंदराम थपलियाल, भजन सिंह गड़िया ने अपने पुराने अनुभव साझा किये और विद्यालय की प्रगति पर खुशी व्यक्त की, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य सेराज मोहम्मद, डॉ ललित जोशी,मेहरवान सिंह बिष्ट,कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रेम बल्लभ शर्मा, प्रधान राहुल टम्टा, यसोदा देवी, प्रधान मुन्नी देवी, प्रधान दीपा फरस्वाण,कुंदन सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य थाला मनमोहन सिंह रावत चतुरा , संरक्षक इंद्र सिंह फरस्वाण, पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण, पूर्व छात्र किशोर रावत चीफ इंजिनियर मरचेट नेवी, खिलाप सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य हर्ष सिंह सेजवाल, नन्द राम थपलियाल, भजन सिंह गड़िया,भरत कोठियाल पूर्व व्यायाम शिक्षक महिपाल सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह गुसाई, यशपाल सिंह फरस्वाण, बलवंत सिंह रावत,कमलेश सती, डॉ प्रशांत रावत, सुंदर सिंह कोरंगा, आदि ने शिरकत की।
वहीं जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया, कार्यक्रम का संचालन खुशहाल सिंह बिष्ट एवं खुशबु द्वारा संयुक्त रूप किया गया।
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…