बिग बॉस फेम और उत्तराखंड के फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल के बाद अब एक और ब्लॉगर ने लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी।
इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी रानीबाग में सुसाइड करने पहुंच गई। इसका पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ज्योति को पकड़ लिया है। इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर ज्योति ने पुलिस और एक ब्लॉगर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
शनिवार की शाम ब्लॉगर ज्योति अधिकारी सुसाइड करने रानी बाग स्थित शीतला माता मंदिर के जंगल पहुंची। यहां रोते हुए ज्योति ने तमाम आरोप लगाए।25 मिनट से अधिक का लाइव वीडियो बनाया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर ब्लॉगर को बचा लिया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ज्योति ने कहा कि एक महिला ब्लॉगर उसके चरित्र पर तमाम आरोप लगा रही है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि सकुशल उसे बरामद कर लिया। अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला पूरी तरह ठीक है।
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…