उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
 
एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के पटेल नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया.
 
देहरादून: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के कोतवाली पटेल नगर में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. एक महिला ने शिकायत दी कि उर्मिला ने उसके और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उसकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. शिकायत में परिवार को जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
जानकारी के मुताबिक, देवऋषि एनक्लेव देहरखास निवासी महिला ने कोतवाली पटेल नगर में 12 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 10 सितंबर को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी मुख्यमंत्री के साथ वाली प्रोफाइल फोटो को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की. साथ ही उर्मिला ने महिला का मोबाइल नंबर भी फेसबुक के जरिए सार्वजनिक किया और अभद्र टिप्पणी की.
 
शिकायत में आगे बताया गया कि, महिला द्वारा विरोध करने पर उर्मिला ने धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया. इसके बाद उर्मिला एक दूसरी फेसकुब आईडी से उ,की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक और मानसिक आघात पहुंचाने वाली टिप्पणी की. साथ ही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनकी एक मित्र को फोन कर उन्हें और उसके बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई है.
 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-नरेश राठौर, प्रभारी, कोतवाली पटेल नगर-
 
बता दें कि उर्मिला सनावर के खिलाफ ये छठा मुकदमा है. देहरादून के नेहरू कॉलोनी में 2, डालनवाला में 1, बहादराबाद में 1 ज्वालापुर में 1 मुकदमा पूर्व में दर्ज है.

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

1 hour ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

14 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

14 hours ago