Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड डीजीपी की रेस में आया एक और आइपीएस का नाम, दिलचस्प हुआ मुकाबला – Uttarakhand

Another IPS name came in the race for Uttarakhand DGP, the contest became interestingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। एक बड़े घटनाक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में अपर महानिदेशक के पद पर तैनात उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी दीपम सेठ को समय पूर्व उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ दिलचस्पवह सोमवार तक यहां ज्वाइनिंग दे सकते हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी दीपम सेठ प्रदेश के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल किया है।समय से पहले गृह मंत्रालय द्वारा वापस भेजा जाना चर्चा का विषयऐसे में उन्हें राज्य सरकार के अनुरोध पर समय से पहले गृह मंत्रालय द्वारा वापस भेजा जाना चर्चा का विषय बन गया है। उनके वापस आने से पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ दिलचस्प हो गई है।उत्तराखंड में अभी 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाले हुए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस महानिदेशक पद के लिए राज्य सरकार को भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं है। इसका कारण अभी उन्हें उत्तराखंड कैडर का आवंटन न होना है।पैनल में शामिल हैं तीन आइपीएस के नामइस पैनल में आइपीएस दीपम सेठ (1995 बैच), डा पीवीके प्रसाद (1995 बैच) और अमित कुमार सिन्हा (1997 बैच) के नाम शामिल हैं। कुछ समय पूर्व प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सचिव गृह को पत्र लिखकर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर प्रत्यावेदन भेजा था। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का प्रविधान करने की पैरवी की थी।संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कियाइस बीच 21 नवंबर को सचिव गृह शैलेश बगोली ने केंद्र को पत्र लिखकर वरिष्ठ आइपीएस दीपम सेठ को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसचिव संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

6 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

8 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

9 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

10 hours ago