Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो; दो की मौत – Uttarakhand

Another tragic accident in Uttarakhand, Bolero fell into a ditch; two diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)कोटद्वार। बीती देर रात सतपुली- दुधारखाल- रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रिखणीखाल उपतहसील के तहसीलदार का है।बीती रात रिखणीखाल तहसील में तैनात चालक कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत खूनीबढ़ निवासी सतपाल उर्फ कोमल पुत्र दलवीर सिंह वाहन को लेकर दुधारखाल से कोटद्वार की तरफ आने के लिए निकला। वाहन में पीआरडी जवान मनवर सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बगर तहसील रिखणीखाल उम्र 36 वर्ष भी सवार थे।जसवीर की रिखणीखाल में दुकान है। रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के समीप के समीप अचानक वहां गहरी खाई में जा गिरा। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिखणीखाल थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुर्घटना में जसवीर और मनवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है।बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का कारण ब्लाइंड मोड एवं संकरी सड़क होना नजर आ रहा है। बताया कि बारिश के कारण सड़क पर गहरा कोहरा भी दुर्घटना का कारण हो सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

4 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

14 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

14 hours ago