उत्तराखंड में फिर दर्दनाक हादसा, ट्रक-डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत – myuttarakhandnews.com

Another painful accident in Uttarakhand, three killed in truck-dumper collision

Latest posts by Sapna Rani (see all)कोटद्वार: उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार सुबह कोटद्वार में बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। 108 के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। जिसे ले जाने के लिए शनिवार सुबह एक क्रेन पहुंची थी। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे। तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी।जिसने कारण तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में पिचक गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दो 108 के चालक विजय प्रसाद, ब्रम्ह देव शर्मा और ईएनटी रविंद्र चौहान और शुभम ध्यानी ने मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई जयपाल सिंह ने बताया के हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks