Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए शहीद – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: उत्तराखंड का एक और लाल देश सेवा करते शहीद हो गए। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी जवान के सिर पर गोली लग गई। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा। बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। कमल चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुन माता-पिता बेसुध हो गये।बताया जा रहा है कि शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा।ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया की कमल की शहीद होने की खबर मिली हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

21 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

31 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

37 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

43 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

1 hour ago