Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

ANTF देहरादून की टीम ने चलाया नशा मुक्ति केंद्रों पर आकस्मिक चैकिंग अभियान ! – myuttarakhandnews.com


देहरादून पुलिस : 17 फरवरी को अचानक देहरादूनबसन्त विहार, पटेलनगर थाना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्रों में उस समय हड़कंप मच गया जब एएनटीएफ देहरादून की टीम नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा जारी नई गाइड लाइन के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। साथ ही नशा मुक्ति केन्द्रों में दाखिल मरीजों की कॉउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी, टीम ने उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त भी की ।इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर दो नशा मुक्ति केंद्रों नई सुबह व जीवन संजीवनी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनका 10-10 हजार रू0 के चालान किया गया।
चैकिंग टीम (एएनटीएफ) में उप निरीक्षक दीपक मैठानी, उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी, मुख्य आरक्षी गौरव चौधरी, आरक्षी मोहित, आरक्षी मनोज,आरक्षी अहसान शामिल थे ।

Post Views: 5

Post navigation

Exit mobile version